फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Trainees were taught disaster rescue techniques.

Sirmour News: प्रशिक्षुओं को आपदा में बचाव के तरीके बताए

Thu, 30 Jul 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Trainees were taught disaster rescue techniques.
मेडिकल कॉलेज में आपदा में बचाव की जानकारी देते एनडीआरएफ टीम के सदस्य। संवाद
मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

एनडीआरएफ की 14वीं बटालियन की टीम ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन में वीरवार को एमबीबीएस और नर्सिंग प्रशिक्षुओं के लिए आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 14वीं बटालियन की टीम ने प्रशिक्षुओं को प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
एनडीआरएफ टीम ने व्यावहारिक प्रदर्शन से जीवन रक्षक तकनीकों, आग से बचाव के उपायों तथा प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान समन्वित कार्रवाई के महत्व को समझाया। सब-इंस्पेक्टर अनिल सिंह, कांस्टेबल साबिर अहमद, कांस्टेबल धीरज भिस्ट, कांस्टेबल रोशन कुमार और कांस्टेबल नरेश कुमार ने फील्ड अनुभव साझा करते हुए बचाव एवं सुरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भविष्य के स्वास्थ्यकर्मियों की आपदा के समय महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए उनका प्रशिक्षित होना आवश्यक है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने का आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्यों और बड़ी संख्या में एमबीबीएस एवं नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed