फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tomato crops effected by diseases

Sirmour News: नकदी फसल टमाटर पर झुलसा रोग की मार, किसानों की बढ़ी चिंता

Thu, 24 Sep 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
tomato crops effected by diseases
ट्रांसगिरि क्षेत्र में झुलसा रोग की चपेट में आई टमाटर की पछेती फसल। संवाद
-बारिश और नमी से गिरिपार के कई गांवों में तेजी से फैल रहा रोग, दवा का असर न होने से उत्पादन प्रभावित होने का डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। ट्रांसगिरि क्षेत्र में बरसात के बाद लगाई गई पछेती टमाटर की नकदी फसल झुलसा रोग की चपेट में आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश और खेतों में बनी नमी के कारण रोग तेजी से फैल रहा है। कई किसानों के खेतों में पौधों को नुकसान पहुंचने से उत्पादन के साथ सीजन की आमदनी प्रभावित होने की आशंका है। दवाओं का अपेक्षित असर नहीं होने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।
गिरिपार के पभार, जामना, माशू, कांडो, च्योग, ठाना, रांगुआ, जुईनल, माटला, शावगा, शावड़ी, पमता, छितली, शमाह, बोकाला पाब, डाबरा, शिल्ला, टिटियाना, रिठोग और चढेऊ समेत कई गांवों में बड़े पैमाने पर पछेती टमाटर की फसल लगाई गई है। क्षेत्र के किसानों के लिए टमाटर प्रमुख नकदी फसल है, ऐसे में रोग के प्रकोप से उनकी आय पर असर पड़ने की चिंता है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की वैज्ञानिक डॉ. शिवाली धीमान ने बताया कि फसल में पछेती झुलसा (लेट ब्लाइट) रोग लगा है। उन्होंने किसानों को शुरुआती लक्षण दिखाई देते ही बचाव के उपाय करने और एक ही दवा का लगातार छिड़काव न कर दवाओं को बदल-बदलकर इस्तेमाल करने की सलाह दी है।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed