फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Three thousand devotees are reaching Chudhar daily, arrangement for accommodation of 1500

Sirmour News: चूड़धार रोजाना पहुंच रहे तीन हजार श्रद्धालु, 1500 के ठहराने की व्यवस्था

Thu, 12 Jun 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three thousand devotees are reaching Chudhar daily, arrangement for accommodation of 1500
प्रशासन श्रद्धालु की भीड़ को नियंत्रण को बनाए ठोस व्यवस्था : बाबू राम
विज्ञापन


राजपाल शर्मा
सातौन (सिरमौर)। श्रद्धा और तपती गर्मी में निजात पाने के लिए लोग इन दिनों लोग बड़ी संख्या में धार्मिक स्थल चूड़धार आ रहे हैं। रोजाना तीन हजार से ज्यादा श्रद्धालु चूड़धार पहुंच रहे हैं। जबकि वहां 1500 श्रद्धालुओं के ठहरने की ही सुविधा है। ऐसे में व्यवस्था करने में दिक्कतें आने लगी हैं। प्रशासन से श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए ठोस व्यवस्था करना जरूरी है।
बता दें कि रोजाना मौसम का मिजाज भी चूड़धार में बदल रहा है। इस कारण से श्रद्धालुओं को ठहराने में चूड़ेश्वर सेवा समिति के कर्मचारियों को मुश्किल हो रही है। कुछ श्रद्धालु तो रात के एक बजे तक चूड़धार पहुंच रहे हैं। इससे उनको ठहराने में भी काफी मुश्किलें आ रही हैं। इन दिनों तो श्रद्धालुओं के सोने के लिए लंगर तैयार करने के लिए बने कमरे तक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

चूड़धार में चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबू राम शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों से चूड़धार में श्रद्धालुओं की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना तीन हजार के करीब श्रद्धालु आ रहे हैं। खासकर वीकेंड पर तो काफी ज्यादा भीड़ हो रही है। बाबू राम शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु देर रात तक चले आ रहे हैं। रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है। लोग छोटे बच्चों के साथ रात एक बजे तक चूड़धार पहुंच रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वीकेंड पर कम से कम यात्रा करें। सभी श्रद्धालु समय पर चूड़धार पहुंचें ताकि सबकी सही से ठहरने की सुविधा हो सके। बाबू राम शर्मा ने प्रशासन से भी आग्रह किया है कि इसके लिए प्रशासन भी सकारात्मक कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed