फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three computer donated to shamsher school

Sirmour News: समाजसेवी संजय सिंगला ने शमशेर स्कूल नाहन को दिए तीन कंप्यूटर

Tue, 02 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
three computer donated to shamsher school
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


कालाअंब/नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित दवा उद्योग अलप्स कम्युनिकेशन ने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) नाहन को तीन आधुनिक कंप्यूटर सेट भेंट किए हैं।

उद्योग के संचालक एवं समाजसेवी संजय सिंगला ने बताया कि विद्यालय में आईटी विषय का अध्ययन कर रहे 106 छात्र हैं, जिनके प्रायोगिक ज्ञान को मजबूत करने के उद्देश्य से यह योगदान दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज के तकनीकी युग में डिजिटल शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। विद्यालय में कंप्यूटरों की कमी को देखते हुए कंपनी ने इन्हें उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक से सीखने और अपने कौशल को विकसित करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने उद्यमी संजय सिंगला का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उद्योग का यह सहयोग छात्रों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आईटी लैब को सुदृढ़ बनाने के लिए यह योगदान बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर आईटी विषय के शिक्षक दीपक कुमार और निकिता ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed