फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   third term panchyat chunav will be organise in nahan sirmaur himanchal pradesh on 21 january 2021

अंतिम चरण में 84 पंचायतों में मतदान, तैयारियां पूरी

Wed, 20 Jan 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
third term panchyat chunav will be organise  in  nahan sirmaur himanchal pradesh on 21 january 2021
third term panchyat chunav will be organise in nahan sirmaur himanchal pradesh on 21 january 2021
नाहन (सिरमौर)। पंचायतीराज चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में वीरवार को जिला सिरमौर की 84 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए 494 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। अंतिम चरण में राजगढ़, नाहन और पच्छाद उपमंडल की 11-11-11, शिलाई क्षेत्र नौ, संगड़ाह क्षेत्र की 15 और पांवटा साहिब क्षेत्र की 27 पंचायतें में यह चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग ने मतदान की तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। अंतिम चरण के मतदान के लिए बने 494 पोलिंग बूथों में से 152 संवेदनशील और 21 बूथ अति संवेदनशील हैं। सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन

राजगढ़ विकास खंड की कोटी पधोग, हाब्बन, चंदोल, नेईनेटी, कोटला बांगी, दाहन, शिलांजी, थैना बसोतरी, भुईरा, नेहर पाब, टिक्कर में चुनाव होंगे। इसी तरह शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत रास्त, लोजा मानल, नैनीधार, बांदली, शिरी क्यारी, मानल मिल्लाह, बांबल, बिंडला दिगवा व बकरास, विकास खंड नाहन की सतीवाला, नाहन, थाना कसोगा, आमवाल-सैनवाला, देवनी, बनेठी, सेन की सैर, कमलाड़, पनार, पंजाहल और सलानी कटोला पंचायतों में यह चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड पांवटा की ग्राम पंचायत अमरकोट, धौलाकुआं, मानपुर देवड़ा, ब्यास, निहालगढ़, बहराल, मेलियों, शिवपुर, नवादा, कमरऊ, फूलपुर, पल्होड़ी, दुगाना, कोडग़ा, मिश्रवाला, कंडेला अदवाड़, गोजर अडायन, फतेहपुर, टौरू डांडा आंज, भरली आगरो, मालगी, भनेत हल्द्वाडी, कांटी मश्वा, शावगा, कांडो च्योग और ठोंठा जाखल पंचायतों के लिए मतदान होगा।
वहीं, विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत खालाक्यार, रजाना, खूड द्राबिल, माईना घड़ेल, रेडली, रणफुआ जबडोग, चाडना, दिवड़ी खड़ाह, सताहन, ब्योंग टटवा, देवना, लानापालर, गवाही व देवा मानल के लिए मतदान होगा।

इसके अलावा विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत कथाड़, सुरला जनोट, डिंगर किन्नर, बजगा, चमेंजी, जयहर, सादनाघाट, डिलमन, सिरमौर मंदिर, दाडो देवरिया और दीद घलूत के लिए भी मतदान 21 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed