{"_id":"a97e6fa8d7081ac43ef50426f571ca77","slug":"third-phase-of-panchayat-poll-at-sirmor-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर की 76 पंचायतों में तीसरे दौर का मतदान आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर की 76 पंचायतों में तीसरे दौर का मतदान आज
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
Updated Mon, 04 Jan 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर जिला में मंगलवार को तीसरे चरण के चुनाव में 76 पंचायतों के 466 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में नाहन विकास खंड की 11, पांवटा की 21, शिलाई विकास खंड की 10, पच्छाद की 10, संगड़ाह की 14 और राजगढ़ विकास खंड की 10 पंचायतों के लिए वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से पूरी करवाने के लिए 2776 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। पंचायत प्रधान, उप प्रधान और पंचायत वार्ड सदस्य का चुनाव परिणाम देर शाम तक घोषित कर दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बीसी बडालिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नाहन ब्लॉक में तीसरे चरण का मतदान
नाहन ब्लॉक की पंचायत नाहन, बनकला, मात्तर, बिक्रमबाग, सुरला, आमवाला सैनवाला, नावणी, सैन की सेर, रामाधौंण, देवका पुड़ला तथा देवनी पंचायतों में मतदान होगा।
विज्ञापन
पांवटा ब्लॉक में तीसरे चरण का मतदान
पांवटा ब्लॉक की भांटावाली, धौलाकुआं, अमरकोट, जामनीवाला, कुंजा, कुंडियों, निहालगढ़, पुरूवाला, अजौली, फूलपुर, बहराल, नवादा, टोका, शावगा, कांडो च्योग, बोकाला पाब, कांटी मश्वा, मालगी, भनेत हल्दवानी, अंबोया तथा छछेती पंचायतों में चुनाव होगा।
शिलाई ब्लॉक में तीसरे चरण का मतदान
शिलाई ब्लाक की बाली कोटी, कुंहट, बांदली, नाया, गवाली, मानल, लोजा मानल, शिरी क्यारी तथा बेला बंशवा पंचायतों में चुनाव होगा।
संगड़ाह ब्लॉक के तीसरे चरण का मतदान
संगड़ाह ब्लॉक की रजाणा, गनोग, बाऊनल काकोग, रणफुआ, जबड़ोग, चौकर, गवाही, भवाई, शामरा, अंधेरी, दिवड़ी खड़ांह, शिवपुर, लुधियाना तथा सैंज पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा।
पच्छाद ब्लॉक के तीसरे चरण का मतदान
पच्छाद ब्लॉक की कठाड़, सुरला जनोट, बागथन, डिंगर किन्नर, चमेंजी, जयहर, साधनाघाट, कोटला पंजोला, सिरमौरी मंदिर व दाड़ो देवरिया पंचायतों में मतदान होगा।
राजगढ ब्लॉक में तीसरे चरण का मतदान
राजगढ़ ब्लॉक की कोटी पधोग, हाब्बन, नेई नेटी, कोटला बांगी, दाहन, शिलांजी, थैना बसोतरी, भूइरा, नेहर पाब तथा टिक्कर पंचायतों में मतदान होगा।