{"_id":"69f0a77e67bb75e7a70387b4","slug":"third-front-in-ponta-election-nahan-news-c-177-1-ssml1030-177459-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव में तीसरा मोर्चा उतारेगा हर वार्ड से अपना प्रत्याशी : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव में तीसरा मोर्चा उतारेगा हर वार्ड से अपना प्रत्याशी : चौहान
विज्ञापन
समाजसेवी नाथू राम चौहान मंगलवार को पत्रकारवार्ता में नगर परिषद पांवटा साहिब चुनाव में तीसरे म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पत्रकार वार्ता में कहा, वार्ड नं. 9 से राजेंद्र चौहान और वार्ड नं. 5 से प्रदीप दीक्षित होंगे मोर्चा के उम्मीदवार
-समाजसेवी चौहान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के पास नहीं कोई शहरी विकास का बेहतरीन मॉडल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा और कांग्रेस के पास शहरी विकास का कोई बेहतर मॉडल व विजन ही नहीं है। जनता दोनों पार्टियों के समर्थित प्रत्याशियों को मौके दे चुकी है। शहरी विकास को लेकर अब तक पूरी तरह से निराशा ही हाथ लगती रही है। पांवटा साहिब नगर परिषद चुनावों को लेकर तीसरा मोर्चा (थर्डफ्रंट) तैयार है और सभी 13 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार उतरेगा। यहां समाजसेवी नाथूराम चौहान ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में ये बात कही।
इस दौरान पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड नं. 5 और 9 से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी है। दो दिनों के भीतर सभी 13 वार्डों में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने का भी दावा किया है। चौहान ने कहा कि पांवटा साहिब में थर्ड फ्रंट होने पर जनता के पास विकल्प होगा। पांवटा के सभी 13 वार्डों में उम्मीदवार उतारेंगे। तीसरे मोर्चा के मुख्य एजेंडा शहरी विकास मॉडल तैयार है। चुनाव में प्रत्याशियों की जीत के बाद शहर में कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी। कोई उम्मीदवार हारते भी हैं तब भी वह शहर के विकास की लड़ाई में हमेशा अग्रणी रहेंगे।
नाथूराम चौहान ने बताया कि वार्ड नं. 9 से राजेंद्र चौहान और वार्ड नं.5 से प्रदीप दीक्षित तीसरे मोर्चा के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि बाकी सभी वार्ड में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन चल रहा है। अगले दो दिनों के भीतर सभी वार्डों में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
संवाद
....