फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The state's primary school building has been lying incomplete for three years, sparking outrage.

Sirmour News: तीन साल से अधूरा पड़ा है राज्यों प्राथमिक स्कूल का भवन, रोष

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The state's primary school building has been lying incomplete for three years, sparking outrage.
राज्यों प्राथमिक पाठशाला का निर्माणाधीन स्कूल भवन। संवाद
डंगा निर्माण से सर्व शिक्षा अभियान के 6.30 लाख भी पड़े कम
विज्ञापन

अतिरिक्त राशि की मंजूरी न मिलने से अधर में लटका दो मंजिला भवन का निर्माण

देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। सराहां शिक्षा खंड के तहत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला राज्यों के भवन का निर्माण कार्य पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ा है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद बच्चों को नए कमरों की सुविधा नहीं मिल सकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों में सरकार और विभाग के प्रति व्यापक रोष है। ग्रामीण लंबे समय से इस अधूरे निर्माण को पूरा करने की मांग कर रहे लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।
इस स्कूल के दो मंजिला भवन के निर्माण के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत 6.30 लाख स्वीकृत हुए थे। नियमानुसार इस बजट से भवन का ढांचा तैयार होना था लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर भवन के साथ एक भारी-भरकम डंगे का निर्माण करना पड़ा। बजट का एक बड़ा हिस्सा इस डंगे के निर्माण में लग गया, जिसके चलते मुख्य स्कूल भवन के काम के लिए पैसों की भारी कमी हो गई और काम बीच में ही ठप हो गया। संवाद
विज्ञापन

-------------
तीन साल से परेशान हो रहे मासूम बच्चे
स्थानीय ग्रामीणों सोम ठाकुर, नरेश कुमार, प्रेम सिंह, संजय कुमार और शमशेर सिंह का कहना है कि पिछले तीन साल से स्कूल भवन का काम पूरी तरह बंद है। नया भवन न बनने के कारण छोटे बच्चों को पढ़ाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग की है कि स्कूल के बजट की कमी को दूर कर इस अधूरे पड़े भवन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
स्कूल भवन के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत 6.30 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। भवन की सुरक्षा के लिए साथ में डंगा लगाना अनिवार्य था, जिस कारण भवन निर्माण के लिए बजट कम पड़ गया। विभाग के माध्यम से अतिरिक्त राशि की स्वीकृति के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जैसे ही बजट की स्वीकृति आएगी, तुरंत अधूरे भवन का निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा।
-राधा देवी, प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी, सराहां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article