फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The park on Mall Road in Nahan town has become a 'white elephant'.

Sirmour News: नाहन शहर के माल रोड का पार्क बना सफेद हाथी

Fri, 16 Oct 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 16 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The park on Mall Road in Nahan town has become a 'white elephant'.
नाहन के मालरोड पर बंद पड़े महाराणा प्रताप पार्क पर लटका ताला। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट--
विज्ञापन

सचित्र---

डंगा बैठने से रेलिंग में पड़ी हैं दरारें, एक हिस्सा धंसा और गंदगी की भरमार

चार साल से लटका है ताला, 19 अक्तूबर 2020 को हुआ था पार्क का लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शहर के मालरोड पर नगर परिषद की ओर से बनाया गया पार्क बदहाली का शिकार है। पार्क का डंगा धंसने से एक हिस्सा बैठ गया है, रेलिंग में दरारें आ गई हैं और दो पिलर उखड़ चुके हैं। पार्क में गंदगी का भी आलम है। सुरक्षा के मद्देनजर नगर परिषद ने इसके गेट पर ताला लगा रखा है।
हैरानी की बात है कि 19 अक्तूबर, 2020 को तत्कालीन विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस पार्क का लोकार्पण किया था। पार्क में एक ओर राजपूत विकास मंच नाहन और नगर परिषद की ओर से घोड़े पर सवार महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की गई है, जबकि दूसरी ओर सिरमौर की लोक संस्कृति को दर्शाती आकर्षक मूर्ति लगाई गई है।
विज्ञापन

पार्क के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। उम्मीद थी कि यह स्थानीय लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण और विश्राम का केंद्र बनेगा, लेकिन कुछ ही समय में इसकी हालत खराब हो गई। पार्क करीब चार साल से बंद है, जबकि इसकी सजावटी लाइटें भी दो साल से बंद पड़ी हैं। इससे शाम होते ही यहां अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में रखा जाएगा पार्क की बहाली का प्रस्ताव
नगर परिषद नाहन के उपाध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा ने बताया कि नई नगर परिषद ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। परिषद पार्क की बदहाली से अवगत है। उन्होंने कहा कि पार्क की मरम्मत और इसे दोबारा शुरू करने के लिए हाउस की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा और इसकी बहाली के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


स्थानीय लोगों ने उठाई मरम्मत की मांग
स्थानीय निवासी सुनील गौड़, जावेद, बॉबी चौहान और आशीष कुमार ने कहा कि असुरक्षित हो चुके पार्क की जल्द मरम्मत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए पार्क का वर्षों तक बंद रहना जनता के पैसे की बर्बादी है। उन्होंने नगर परिषद से पार्क को जल्द ठीक कर लोगों के लिए खोलने की मांग की।

नाहन के मालरोड पर बंद पड़े महाराणा प्रताप पार्क पर लटका ताला। संवाद

नाहन के मालरोड पर बंद पड़े महाराणा प्रताप पार्क पर लटका ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed