फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sakshi selected for the national volleyball competition

Sirmour News: साक्षी का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Fri, 16 Oct 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 16 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sakshi selected for the national volleyball competition
सचित्र--
विज्ञापन

अंडर-14 खेलकूद में हिमाचल टीम का करेंगी प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग की कॉम्प्लेक्स पाठशाला राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुडिया कड़ंग की आठवीं कक्षा की छात्रा साक्षी का अंडर-14 बालिका वर्ग की राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह नवंबर में महाराष्ट्र के अहिल्यानगर स्थित शिरडी में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
साक्षी की इस उपलब्धि से दोनों विद्यालयों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुडिया कड़ंग में प्रारंभिक मार्गदर्शन प्राप्त किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनियो दीदग में वॉलीबॉल का प्रशिक्षण लिया। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सनियो दीदग स्कूल की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साक्षी की खेल प्रतिभा निखारने में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक रवि प्रकाश और डीपीई ओम प्रकाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम सिंह तोमर ने साक्षी के राष्ट्रीय स्तर पर चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed