फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The message of brotherhood and peace

Sirmour News: भाईचारे और अमन का दिया संदेश

Wed, 26 Aug 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The message of brotherhood and peace
पांवटा साहिब में सर्व धर्म सद्भावना संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

ईद-मीलाद-उन्न-नबी पर मुस्लिम संगठन की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाटिया पैलेस में विभिन्न धर्म समुदायों के प्रतिनिधियों की सर्वधर्म सद्भावना संगोष्ठी हुई। ईद-मीलाद-उन्न-नबी के मौके पर सिरमौर मुस्लिम संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य सौहार्द, भाईचारा और क्षेत्र में सुख-शांति कायम रखना रहा। संगोष्ठी में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने विचार-मंथन किया।
नजाकत हाशमी और वसीम मलिक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अलग-अलग धर्मों की परंपराओं को नजदीक से जानना और आपसी गलतफहमियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि शांति और सहयोग के माध्यम से समाज में हिंसा, भेदभाव और वैमनस्य को कम कर मानवीय एकता को मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई धर्म के धर्मगुरुओं व प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान सनातन धर्म, ईसा मसीह, सिख धर्म, पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं, सुन्नत-ए-रसूल और आधुनिक विज्ञान समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। पांवटा के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत में सभी धर्म एक गुलदस्ते के समान हैं। कुछ शरारती तत्व देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने का प्रयास करते रहते हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्तन, भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, अनिंद्र सिंह नौटी और अवनीत सिंह लांबा ने कहा कि सर्वधर्म सद्भावना संगोष्ठी बेहतरीन पहल है। वक्ताओं ने कहा कि सभी धर्मों के मूल में करुणा, सत्य, न्याय और जीवों के प्रति आदर जैसे समान मानवीय मूल्य हैं। इन मूल्यों को अपनाकर समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, राजेंद्र शर्मा, अनिंद्र सिंह नौटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्तन, भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग, बलवंत सिंह, अवनीत सिंह लांबा, नजाकत अली हाशमी, राजेश चौधरी, शमशेर अली हाशमी, महबूब हसन, वसीम मलिक, तरसेम सिंह सगी, मोहम्मद जाकिर हुसैन, संदीप बतरा, महबूब अली और प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed