फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The last evening was dedicated to the artists of Samvad Theatre Group.

Sirmour News: बेटियों के उम्दा प्रदर्शन से राष्ट्र का बढ़ा मान

Thu, 06 Nov 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The last evening was dedicated to the artists of Samvad Theatre Group.
(क्रिकेट प्रशिक्षु पैकेज)ज्योतिका,
रिपीट
विज्ञापन

देश की बेटियों के उम्दा प्रदर्शन से मिले राष्ट्र के लिए गौरवशाली क्षण
प्रदेश की प्रशिक्षु क्रिकेटर बोली देश के लिए खेलने का जज्बा पैदा हुआ
कहा, विश्व चैंपियन भारतीय टीम में रेणुका ठाकुर का भी बेहतर योगदान

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विश्व चैंपियन भारतीय महिला टीम ने हर देशवासी का दिल जीत लिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम ने उतार-चढ़ाव को पार करते हुए देश के लिए गौरवशाली क्षण प्रदान किए हैं। इस जीत में हिमाचल की होनहार तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर का भी अहम योगदान रहा है।
विश्व विजेता भारतीय टीम की इस शानदार सफलता पर प्रदेश की प्रशिक्षु क्रिकेटरों और कोच से खास बातचीत की गई, ताकि इस ऐतिहासिक जीत के मायने और क्रिकेट के प्रति बदले नजरिए को समझा जा सके।
विज्ञापन

बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : वंशिका ठाकुर
हिमाचल प्रदेश महिला क्रिकेट अकादमी पांवटा साहिब की प्रशिक्षु खिलाड़ी वंशिका चौहान ने कहा कि भारतीय टीम ने महिला विश्व कप जीतकर देश का मान बढ़ाया है। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने देश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठिन दौर से उभरकर रची नई कहानी : वंशिका राणा
युवा प्रशिक्षु क्रिकेटर वंशिका राणा ने कहा कि शुरुआती मैचों में जीत के बाद बीच में लगातार तीन मैच हारने से थोड़ी निराशा हुई थी। इसके बावजूद टीम ने शानदार वापसी करते हुए फिर से जीत की पटरी पकड़ी। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर टीम फाइनल में पहुंची। फिर दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप अपने नाम किया।
रेणुका सब के लिए प्रेरणा : ज्योतिका
एमसी क्रिकेट अकादमी की प्रशिक्षु हरफनमौला खिलाड़ी ज्योतिका ने कहा कि इस जीत से देश की टीम के लिए खेलने का जज्बा और बढ़ गया है। आज देश की बेटियों की शानदार सफलता से हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। हिमाचल की रेणुका ठाकुर हम सबकी आदर्श बन गई हैं।
हर खिलाड़ी बनी मिसाल : अवनी
क्रिकेट प्रशिक्षु अवनी पांडे ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत कौर, रेणुका ठाकुर, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा का नाम आज हर जुबान पर है। हमारी महिला क्रिकेट टीम ने सचमुच कुछ खास उपलब्धि हासिल की है। इस जीत ने युवा पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दी है। हर खिलाड़ी ने मिसाल पेश की।
रेणुका ने बनीं प्रदेश की शान : वैष्णवी
महिला क्रिकेट अकादमी की प्रशिक्षु वैष्णवी ने कहा कि भारतीय टीम की जितनी भी सराहना की जाए, वह कम है। खासकर एक छोटे से गांव से उठकर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हिमाचल की होनहार खिलाड़ी रेणुका ठाकुर बधाई की पात्र हैं। वे प्रदेश की शान हैं।

कोच भी उत्साहित
पांवटा साहिब क्रिकेट अकादमी के कोच अश्वनी रॉय और गोपाल सिंगटा ने कहा कि हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय बेटियों ने नया इतिहास रच दिया है। विश्व चैंपियन भारतीय महिला टीम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed