फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   iti kafota bhavan

Sirmour News: 5.83 करोड़ से जल्द पूरा होगा आईटीआई कफोटा भवन

Sun, 04 Oct 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
iti kafota bhavan
-कफोटा उत्सव के समापन पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की घोषणा
विज्ञापन

-कहा, बोराड और खजुरी-पाटनी पेयजल योजनाओं का काम जल्द होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। आईटीआई कफोटा के अधूरे भवन का निर्माण जल्द पूरा होगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 5 करोड़ 83 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कफोटा उत्सव के समापन समारोह में यह जानकारी दी।
गांधी जयंती पर क्षेत्रीय विकास समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय 15वीं खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि पहुंचे चौहान ने कहा कि कफोटा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। आईटीआई भवन का निर्माण पूरा कर इसे क्षेत्रवासियों को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए करीब 5.50 करोड़ की बोराड और 1.50 करोड़ रुपये की खजुरी-पाटनी पेयजल योजनाओं का काम जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

कफोटा में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन भी बनाया जा रहा है। इससे कम वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा के लिए चार कमरे बनाने और क्षेत्रीय विकास समिति को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। कफोटा उत्सव में शिलाई क्षेत्र के अलावा प्रदेश और उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष सीता राम शर्मा, जिला परिषद सदस्य खत्री सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगत सिंह पुंडीर, ओएसडी अत्तर राणा, क्षेत्रीय विकास समिति अध्यक्ष तपेंद्र सिंह, महासचिव मुंशी राम पुंडीर सहित पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed