फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahab kumarhatti nh condition not good

Sirmour News: नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर सफर जोखिमभरा, मलबे और गहरी नालियों के बीच निकल रहे वाहन

Sun, 04 Oct 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
nahab kumarhatti nh condition not good
नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर चबाहां के पास सड़क पर पड़ा पत्थर और मलबे का ढेर। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

बनेठी से बनोग तक कई जगह सड़क किनारे पत्थरों के ढेर, चबाहां में एक तरफ मलबा तो दूसरी ओर गहरी नाली
चबाहां में अब तक दो दोपहिया और एक चार पहिया वाहन हादसे का शिकार, रात में खतरा और बढ़ा
चंद्र ठाकुर
नाहन (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी एनएच-907ए पर सफर इन दिनों वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। बनेठी से बनोग तक कई स्थानों पर सड़क किनारे जमा मलबा और पत्थरों के ढेर यातायात की राह में बाधा बने हैं। वहीं, बारिश से क्षतिग्रस्त नालियां कई जगह गहरी हो चुकी हैं। चबाहां में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं। यहां सड़क के एक ओर मलबे का ढेर है तो दूसरी तरफ गहरी नाली। सड़क का हिस्सा संकरा होने के कारण वाहन चालकों को हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार चबाहां में अब तक दो दोपहिया और एक चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।
बरसात में हटाया मलबा, किनारे छोड़ दिया
मौके पर वाहन चालकों व राहगीरों रणदेव, सुभाष शर्मा और सुरेंद्र आदि ने बताया कि बरसात के दौरान सड़क पर आए मलबे को यातायात बहाल करने के लिए हटाकर सड़क किनारे कर दिया गया था। इसके बाद कई जगह यही मलबा वहीं पड़ा रह गया। चबाहां के अलावा लादू मंदिर के पास भी सड़क किनारे पत्थरों और मलबे का ढेर वाहनों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। दिन में तो वाहन चालक किसी तरह इनसे बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के समय पर्याप्त दृश्यता न होने से खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

एक तरफ मलबा, दूसरी ओर गहरी नाली
चबाहां में बारिश के दौरान पुलिया में मलबा भर जाने से पानी सड़क पर आ गया था। इसके चलते कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। अब पुलिया के आसपास एक तरफ मलबा और दूसरी ओर गहरी नाली होने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। बड़े वाहन सामने आने पर दोपहिया वाहन चालकों को किनारे से निकलने के लिए काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि सड़क की मौजूदा स्थिति से हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मलबा जल्द हटाया जाए और बारिश से क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत करवाई जाए, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुकाजी और हरिपुरधार जाने का भी प्रमुख मार्ग
नाहन-कुमारहट्टी मार्ग का इस्तेमाल न केवल नाहन से शिमला जाने वाले लोग करते हैं, बल्कि रेणुकाजी और हरिपुरधार जाने के लिए भी बड़ी संख्या में वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। रोजाना निजी और सरकारी बसों के अलावा चूना पत्थर से जुड़े भारी वाहन भी यहां आवाजाही करते हैं। ऐसे में सड़क किनारे पड़ा मलबा और क्षतिग्रस्त नालियां यातायात के लिए गंभीर परेशानी बन रही हैं।
विभाग बोला, मलबा हटाने का काम जारी
एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि सड़क किनारे पड़े मलबे और पत्थरों को हटाने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि चबाहां में पुलिया और अन्य निर्माण कार्य के लिए प्राक्कलन भेजा गया है। बजट का प्रावधान होने के बाद निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

संवाद----------

नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर चबाहां के पास सड़क पर पड़ा पत्थर और मलबे का ढेर। संवाद

नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर चबाहां के पास सड़क पर पड़ा पत्थर और मलबे का ढेर। संवाद

नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर चबाहां के पास सड़क पर पड़ा पत्थर और मलबे का ढेर। संवाद

नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर चबाहां के पास सड़क पर पड़ा पत्थर और मलबे का ढेर। संवाद

नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर चबाहां के पास सड़क पर पड़ा पत्थर और मलबे का ढेर। संवाद

नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर चबाहां के पास सड़क पर पड़ा पत्थर और मलबे का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed