{"_id":"68cbf38313b893a4ed069654","slug":"the-government-gives-rs-5000-for-the-first-child-priyanka-nahan-news-c-177-1-ssml1028-160002-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पहले बच्चे पर देती है पांच हजार रुपये : प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पहले बच्चे पर देती है पांच हजार रुपये : प्रियंका
विज्ञापन
सीडीपीओ कार्यालय नाहन में पोषण माह अभियान के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
महिलाओं को पोषण और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के हाल में पोषण माह अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन गर्ग ने की।
इस मौके पर वक्ताओं ने ‘सही पोषण, स्वस्थ जीवन’ विषय पर महिलाओं को संतुलित आहार और सही खानपान की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने का आह्वान किया। मोटे अनाज से शरीर में चमत्कारिक बदलाव देखने को मिलेंगे।
पोषण अभियान के जिला समन्वयक राजेश शर्मा और खंड समन्वयक आरती देवी ने भी महिलाओं को सरकारी योजनाओं समेत पोषण आहार के बारे में जागरूक किया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की संयोजक प्रियंका अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं समेत अन्य महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से गर्भवती महिला को पहले बच्चे पर, चाहे लड़का हो या लड़की, पांच हजार रुपये की सहायता दी जाती है। वर्ष 2022 से दूसरे बच्चे के लड़की होने पर छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन गर्ग ने बताया कि पोषण माह का उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं की पोषण स्थिति में सुधार करना है। यह कार्यक्रम 17 अक्तूबर तक चलेगा। इस अवसर पर पर्यवेक्षक प्रदीप, धीरज पुंडीर, सुनीता शर्मा समेत अन्य कर्मचारी और महिलाएं मौजूद रहीं।