फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The enclosure is expanding, leopards will rest

Sirmour News: बाड़े का हो रहा विस्तार, तेंदुए फरमाएंगे आराम

Sat, 04 Jan 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Sat, 04 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The enclosure is expanding, leopards will rest
.मिनी जू रेणुका जी में तेंदुए के बाड़े का विस्तार करते कामगार। संवाद
मिनी जू रेणुकाजी में 185 वर्ग मीटर में बन रहा बाड़ा
विज्ञापन

विकास की बात

जू में चार तेंदुओं को रखने को कम पड़ रही है जगह
योगेन्द्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। मिनी जू रेणुकाजी में तेंदुए के बाड़े का विस्तार किया जा रहा है,ताकि वह शिद्दत से आराम फरमा सकें। मिनी जू रेणुकाजी में दो नर व एक मादा तेंदुए सहित एक शावक भी शामिल है। इनके लिए 240 वर्ग मीटर में स्थापित बाड़ा छोटा पड़ रहा है। तेंदुओं को विचरण करने में बाधा उत्पन्न हो रही है।
इसको ध्यान में रखते हुए वन्य प्राणी विभाग ने अलग बाड़ा बनाने की बजाय पहले बाड़े का ही विस्तार करने का निर्णय लिया। इस पर करीब 3.70 लाख रुपये की राशि खर्च करके 185 वर्ग मीटर के दायरे में बाड़े का विस्तार किया जा रहा है। वन्य प्राणी विभाग ने इस कार्य को ठेके पर देकर एक महीने में कार्य पूरा करने निर्देश दिये हैं। तेंदुए के बाड़े का विस्तार होने से इसका दायरा बढ़ कर 425 वर्ग मीटर हो जाएगा, जो चार तेंदुए के एक साथ विचरण करने के लिए पार्याप्त होगा।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग की आरएफओ दिव्या शर्मा ने बताया कि मिनी जू रेणुकाजी में तेंदुए के बाड़े का विस्तार करके उसे नया रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाड़े के विस्तारीकरण का कार्य प्रगति पर है। एक माह में इस कार्य को पूर्ण करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed