{"_id":"6736064e52aa01620403649b","slug":"the-dream-will-come-true-only-when-the-villages-of-himachal-will-be-prosperous-and-the-farmers-will-be-happy-rajesh-dharmani-nahan-news-c-177-1-nhn1001-136712-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के गांव समृद्ध व किसान खुशहाल होंगे तभी सपना होगा साकार : राजेश धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के गांव समृद्ध व किसान खुशहाल होंगे तभी सपना होगा साकार : राजेश धर्माणी
Thu, 14 Nov 2024 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
बागथन में बाल मेले के शुभारंभ मौके पर संबोधित करते तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी। संवाद
-तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बाल दिवस मेला बागथन का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के गांव बागथन में आकर एक महान विभूति के जन्म दिवस पर दूसरी महान विभूति के जन्म स्थल पर आने का सौभाग्य मिला है। यह उदगार तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण, नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने बाल दिवस कार्यक्रम समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने का श्रेय हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार को जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य के साथ-साथ विशेष राज्य का दर्जा भी प्रदान किया।
इससे पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सिरमौर जिला के सराहां में बन रहे आईटीआई भवन का निरीक्षण किया तथा लोक निर्माण विभाग को कार्य में तेजी लाने व 31 मार्च तक इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला कमेटी को 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा तथा बाल मेले के अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति देने पर 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व बाल दिवस के पहले दिन बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं शुरू हुई। जिसमें उन्होंने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर एसडीएम पच्छाद डाॅ. प्रियंका चन्द्रा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।