फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Testimony of investigating officer in hashish case

एफटीए और ट्रेड डील से किसानों पर बढ़ेगा संकट : सिंघा

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Testimony of investigating officer in hashish case
विज्ञापन

नाहन में किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक, 26 नवंबर के आंदोलन की बनाई रणनीति
अक्तूबर में रामपुर में होगा किसान सभा का अधिवेशन, किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। किसान सभा जिला सिरमौर कमेटी की बैठक सोमवार को नाहन में हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल किसान सभा के राज्य सचिव राकेश सिंघा ने की। इसमें किसानों की मौजूदा समस्याओं, प्रदेश में किसान आंदोलन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन और अक्तूबर में रामपुर में होने वाले किसान सभा के अधिवेशन की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
राकेश सिंघा ने कहा कि देश में खेती पहले ही किसानों के लिए घाटे का सौदा बन चुकी है। उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की आय और कृषि की लागत को ध्यान में रखते हुए ठोस नीतियां बनानी चाहिए।
विज्ञापन

सिंघा ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और ट्रेड डील जैसे समझौतों से देश के किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इससे खास तौर पर दूध और फल उत्पादक किसानों के प्रभावित होने की आशंका है। विदेशी उत्पादों की आमद बढ़ने पर स्थानीय किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में 26 नवंबर को होने वाले किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर तैयारियों पर चर्चा की गई। किसानों को आंदोलन से जोड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं, अक्तूबर में रामपुर में होने वाले अधिवेशन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में किसान सभा के राजेंद्र ठाकुर, धनीराम शर्मा, जगदीश पुंडीर सहित जिला कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article