मानपुर देवड़ा के खेल मैदान में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा के खेल मैदान में जिला स्तरीय अंडर-19 (लड़कों) की फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में सिरमौर की 13 टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता के प्रभारी डीपीई विनोद शंकर और स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल ने किया। जिला की तारुवाला विद्यालय, स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब, बडू साहिब अकाल अकादमी, अरिहंत स्कूल नाहन माजरा स्कूल, बीकेडी पांवटा साहिब, एकेएम ददाहु, बीवी जीत कौर पांवटा साहिब, छात्र स्कूल नाहन, कॅरिअर अकादमी नाहन, कैंट नाहन टीम, डीएवी पांवटा साहिब व रोज आर्किड पांवटा स्कूल की टीमें भाग ले रही हैं। नाहन ने एकेएम ददाहू, कॅरिअर अकादमी नाहन ने कैंट नाहन, डीवीएस पांवटा ने बीकेडी पांवटा साहिब, स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा ने रोज आर्किड पांवटा और अरिहंत स्कूल नाहन ने माजरा को हराया।