{"_id":"65abcfda5b8fd28e8c052471","slug":"teachers-workshop-organised-in-diet-nahan-news-c-177-1-ssml1028-17074-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को कठिन परिश्रम के साथ करना होगा स्मार्ट कार्य : डाॅ. नम्रता जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को कठिन परिश्रम के साथ करना होगा स्मार्ट कार्य : डाॅ. नम्रता जोशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र-- -
शिक्षकों को कठिन परिश्रम के साथ करना होगा स्मार्ट कार्य : डाॅ. नम्रता जोशी
विद्यालय के सामान्य मुद्दों के समाधान को लेकर नाहन डाइट में कार्यशाला शुरू
जिले भर से आए शिक्षकों को दी जा रही विभिन्न इंटरवेंशन की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शिक्षकों को कठिन परिश्रम के साथ-साथ स्मार्ट कार्य भी करना होगा। शिक्षकों को सबसे पहले साइबर कार्य पर जागरूक होना पड़ेगा। उसे पता होना चाहिए कि कौन सा पेज मौलिक है, शिक्षकों को हमेशा ई-कन्टेंट के संदर्भ में ओईआर (ओपन एजुकेशन रिसोर्सिस) का इस्तेमाल करना चाहिए।। यह बात स्रोत व्यक्ति डाॅ. नम्रता जोशी ने डाइट नाहन में आयोजित कार्यशाला के दौरान कही।
दरअसल, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में विद्यालय के सामान्य मुद्दों के समाधान को लेकर पांच दिवसीय कार्यशाला चली हुई है। इसका शुभारंभ डाइट के कार्यकारी प्रधानाचार्य हिमांशु भारद्वाज ने किया था।
इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए एलटी, ओटी और टीजीटी अध्यापक भाग ले रहे हैं। डाॅ. नम्रता जोशी ने दीक्षा पोर्टल, स्रोत व्यक्ति एकता शर्मा ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे और निशीकांत शर्मा ने विभिन्न इंटरवेंशन की जानकारी दी। अध्यापक प्रशिक्षण के जिला समन्वयक संतराम शर्मा ने बताया कि स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत शुरू इस कार्यशाला के पहले दिन लगभग 105 शिक्षक मौजूद रहे। यह अध्यापक जिला सिरमौर की विभिन्न शिक्षा खंडों से बुलाए गए हैं। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में आने वाले सामान्य मुद्दों को किस प्रकार समझा जाए और उनका समाधान किस प्रकार किया जाए, इस पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
कार्यशाला में समग्र शिक्षा की ओर से चलाई जा रही है विभिन्न इंटरवेंशन की जानकारी दी जाएगी। पहले दिन एनईपी 2020, एनएएसआर पीडब्ल्यू एक्ट, आदि विषयों को भी मूल रूप से अध्यापकों के समक्ष रखा गया।
-- -- -संवाद