फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teachers workshop in diet=teachers learnning about teaching tips

Sirmour News: शिक्षकों को बताया स्कूल में बच्चों का कैसे करें स्वागत

Wed, 11 Oct 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
teachers workshop in diet=teachers learnning about teaching tips
सचित्र---
विज्ञापन

शिक्षकों को बताया स्कूल में बच्चों का कैसे करें स्वागत
डाइट नाहन में प्री प्राइमरी बच्चों को पढ़ाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण
पांच दिवसीय कार्यशाला में स्रोत व्यक्ति जेबीटी को दे रहे हैं प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डाइट नाहन में चल रही ईसीसीई (अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन) की चौथे चरण की पांच दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन जेबीटी को बच्चों का स्कूल में स्वागत करने के तरीके बताए गए।
वक्ताओं ने कहा कि बच्चों का खुशनुमा माहौल देने का प्रयास किया जाना चाहिए ताकि बच्चों का मन स्कूल में लगे और उनको स्कूल में आने के लिए कोई हिचक न हो।
इस दौरान कई गतिविधियां भी आयोजित की गईं। उनको चार्ट, क्ले, रंगों की मदद से माइंड मैपिंग की कला सिखाई गई।
जिला स्तरीय पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण की कार्यशाला के स्रोत व्यक्ति मायाराम शर्मा, कमल शर्मा, खत्री तोमर, प्रदीप और प्रथम की जिला कोऑर्डिनेटर बबली पुंडीर ने मॉड्यूल के अनुसार कार्यशाला का संचालन किया।
विज्ञापन

प्री प्राइमरी के जिला समन्वयक फतेह सिंह पुंडीर ने बताया कि इस कार्यशाला में बच्चे कैसे सीखते हैं, उनके दिमाग का विकास कैसे होता है, फ्री प्ले, शारीरिक विकास, भाषा का विकास, बौद्धिक विकास, रचनात्मक एवं भावनात्मक विकास के कौशलों पर भी चर्चा की जा रही है। यही नहीं बालकों को मूल्यांकन कैसे करें इस पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिभागियों के साथ निपुण पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed