{"_id":"65940868c3043eac060a5836","slug":"teachers-workshop-begin-in-diet-nahan-news-c-177-1-ssml1028-15821-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा पढ़ें और पोर्टल पर डालें अपने सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा पढ़ें और पोर्टल पर डालें अपने सुझाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा पढ़ें और पोर्टल पर डालें अपने सुझाव
डाॅ. नम्रता जोशी ने एनसीएफ और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर डाला प्रकाश
डाइट में अध्यापकों को बताया वो कैसे धरातल पर उतारें राष्ट्रीय शिक्षा नीति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में सोमवार को सामाजिक विज्ञान विषय पर शिक्षकों की दूसरे चरण की पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसका शुभारंभ कार्यकारी जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य हिमांशु भारद्वाज ने किया।
कार्यशाला के पहले दिन विभिन्न स्कूलों के 35 शिक्षक मौजूद रहे। कार्यशाला के शुभारंभ मौके पर डाॅ. नम्रता जोशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क-एनसीएफ-2023 ड्राफ्ट) की विस्तृत जानकारी दी।
डाॅ. नम्रता जोशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को धरातल पर कैसे लागू करें, इसे लेकर बिंदूवार चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों से राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफ-2023 ड्राफ्ट) को गूगल से डाउनलोड करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव सामने आया है, अब एनसीएफ-2023 के ड्राफ्ट में भारतीय शिक्षा में बड़े बदलाव की जानकारी दी गई है। इसके खंड -ग में सभी विषयों को बताया गया है।
ऐसे में सभी शिक्षक अपने-अपने विषय को ध्यान से पढ़े और अपने सुझाव इसके पोर्टल पर डालें ताकि राष्ट्रीय स्तर पर हम अपने विषय पर जो सुझाव चाहते हैं, उसे शिक्षा विभाग के समक्ष रख सकें।
अध्यापक प्रशिक्षण के जिला समन्वयक ओमकार शर्मा ने बताया कि दूसरे चरण की कार्यशाला में भूगोल विषय पर सरल तरीके से पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें डॉ. नम्रता जोशी राष्ट्रीय शिक्षा नीति, नरेंद्र सिंह भूगोल विषय पर प्रकाश डाल रहे हैं।
इसके अलावा राज्य स्रोत व्यक्ति आत्माराम, प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, विशाल भी अलग-अलग विषयों की जानकारी दे रहे हैं। कार्यशाला का मकसद नवमीं व दसवीं कक्षा को पढ़ाने वाले शिक्षकों को सामाजिक विज्ञान विषय को सरल तरीके से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करना है।
-- - संवाद