फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   taring work in round villa road

नाहन राउंड सड़क पर 1.35 करोड़ से हो रहा टारिंग का कार्य : सोलंकी

Fri, 25 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
taring work in round villa road
नाहन राउंड सड़क पर 1.35 करोड़ से हो रहा टारिंग का कार्य : सोलंकी
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया राउंड सड़क का निरीक्षण

अधिकारियों को जल्द कार्य के लिए निपटान तथा पेयजल लाइनों को जोड़ने आदि के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शहर की सुंदरता को बढ़ाने को लेकर राउंड सड़क पर 1.35 करोड़ की लागत से टारिंग का कार्य किया जा रहा है। सड़क पर पहले लोगों को हिचकोले खाने पड़ते थे, जिसके समाधान को लेकर यहां कार्य शुरू किया गया है।

यह जानकारी विधायक अजय सोलंकी ने शुक्रवार को राउंड सड़क चल रहे कार्य का निरीक्षण करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर पहले इंटरलॉक टाइलों को बिछाया गया था जिन्हें बार-बार उखाड़ने तथा टाइलों के धंसने के चलते सड़क उबड़-खाबड़ हो गई थी। इसके बाद यहां बरसात से पहले टारिंग का कार्य शुरू किया गया था जिसे बाद में बरसात के चलते रोकना पड़ा था। अब पुन: कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन


विधायक ने इस दौरान लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति और नगर परिषद के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टारिंग से पहले सभी पेयजल लाइनों को जोड़ दिया जाए ताकि टारिंग के बाद खुदाई न करनी पड़े। इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर परिषद को सड़क के साथ लगते स्थान की सफाई और नालियों के जालों को बिछाने तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क के कार्य को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान विधायक सड़क के साथ रह रहे लोगों और दुकानदारों से भी मिले और कार्य के दौरान सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्य के जल्द समाप्त होने के बाद लोगों को यहां राहत मिलेगी और सड़क भी सुंदर होगी।


-------बाक्स--------

रानीताल से बस अड्डा चौक तक यातायात की आवाजाही रहेगी बंद

नाहन। जिला दंडाधिकारी जिला सिरमौर सुमित खिमटा ने शुक्रवार को मोटर वाहन अधिनियम में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा जन सुरक्षा व उनकी सुविधा के दृष्टिगत रानीताल चौक से बस अड्डा चौक तक सड़क के मरम्मत कार्य के निष्पादन को लेकर 26 से 28 अक्तूबर 2024 तक यातायात की आवाजाही को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सड़क की मरम्मत का कार्य सुबह 9:00 से दिन में 1:00 बजे तक किया जाएगा तथा सरकारी व निजी बसें जोकि बस स्टैंड से वाया रानीताल, गुन्नुघाट, दिल्ली गेट होते हुए आती जाती हैं उनको जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड से होते हुए बस्ती चौक से ही तबदील किया जाएगा ताकि सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जा सके। ........संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed