{"_id":"692edbd1ee57bbadc109aeca","slug":"tambaku-jagrukta-program-in-news-era-academy-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-165961-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एसएचओ घरेलू हिंसा और तंबाकू के दुष्परिणामों पर सचेत किए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एसएचओ घरेलू हिंसा और तंबाकू के दुष्परिणामों पर सचेत किए विद्यार्थी
विज्ञापन
न्यू एरा अकादमी हाई स्कूल नाहन में बच्चों को नशे पर जागरूकत करते एसएचओ जीत सिंह शर्मा। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। इनरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक ने मंगलवार को न्यू एरा अकादमी हाई स्कूल नाहन में नशा व तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें नाहन थाना के प्रभारी जीतराम शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि प्रधानाचार्य शाहिना आलम विशेष रूप से मौजूद रहीं।
थाना प्रभारी जीत सिंह ने विद्यार्थियों को नशे और तंबाकू के दुष्परिणामों से अवगत करवाते हुए इनसे दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने घरेलू हिंसा के बारे भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद डॉ. दिव्या गर्ग ने लड़कियों को ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के विषय में बताया। इसके होने और इससे बचने के उपायों पर भी प्रकाश डाला। इसके बाद नशे के खिलाफ शहर में जागरूकता रैली भी निकाली गई।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक की अध्यक्ष रचना ठाकुर, प्रगति सबलोक, मधुलिका सिंह, अमिता, सुमन गर्ग और भावना रतन व गगन पुंडीर मौजूद रहे।
-- -- संवाद