Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tambaku divas in nursing school nahan

आकर्षक विज्ञापनों और उद्योगों की चालों के प्रति सजग रहें युवा : रेखा डोगरा

Sat, 30 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
tambaku divas in nursing school nahan
विश्व तंबाकू दिवस के उपलक्ष्य पर मेडिकल कॉलेज नाहन परिसर में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नर्सिं
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन





-मेडिकल कॉलेज परिसर में तंबाकू निषेद दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

-नर्सिंग की छात्राओं ने नाटक और स्लोगन से बताए तंबाकू सेवन के दुष्परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन के स्कूल ऑफ नर्सिंग में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष 31 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में भावी नर्सों ने समाज को नशे के जाल से बचाने का संकल्प लिया।
इस वर्ष की थीम तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के प्रति आकर्षण पैदा करने वाली उद्योगों की रणनीतियों का पर्दाफाश पर आधारित रही। यह कैंसर और हृदय रोग का मुख्य कारण है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या रेखा डोगरा ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक है।
विज्ञापन

यह शरीर को अंदर से खोखला कर देता है और कैंसर, हृदय रोग व फेफड़ों की गंभीर बीमारियों का सबसे प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे तंबाकू कंपनियों के भ्रामक और आकर्षक विज्ञापनों का शिकार न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगारंग और ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने नारेबाजी, आकर्षक पोस्टर और लघु नाटिका के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा की बारीकियों को समझाते हुए नशे से बचाव के व्यावहारिक तरीके भी साझा किए।

कार्यक्रम के समापन पर नर्सिंग संस्थान की सभी छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने जीवन में कभी भी नशा न करने और अपने आसपास किसी को नशा न करने देने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। इस जागरूकता अभियान में प्रधानाचार्या रेखा डोगरा के साथ नीति शर्मा, किरन शर्मा, शिक्षा कुमारी और डॉ. अनिकेत सहित शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed