फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   swimming pratiyogita in ponta

खेलों से युवाओं में सहयोग, अनुशासन और नेतृत्व के गुण होते हैं विकसित : राकेश वालिया

Mon, 14 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
swimming pratiyogita in ponta
पांवटा में प्रथम सिरमौर जिला स्विमिंग चैंपियनशिप के समापन पर मुख्यातिथि के साथ विजेता प्रतिभागी
-इंतजार अली, आलीशान, चांद खान, अनवी शर्मा, एकनूर धीमान और शालिनी शर्मा को मिला बेस्ट स्विमर अवॉर्ड
विज्ञापन

-पांवटा में प्रथम सिरमौर जिला स्वीमिंग चैंपियनशिप का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिला स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से हिमाचल प्रदेश स्वीमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम सिरमौर जिला स्वीमिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। समापन समारोह में अटल बिहारी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली के सेवानिवृत्त उपनिदेशक राकेश कुमार वालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। हिमाचल प्रदेश स्वीमिंग एसोसिएशन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य तनु चौहान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

आयोजन सचिव एडवोकेट गुलशन अंसारी ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने पर इंतजार अली, आलीशान, चांद खान, अनवी शर्मा, एकनूर धीमान और शालिनी शर्मा को बेस्ट स्वीमर अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप के दौरान 25, 50 और 100 मीटर फ्रीस्टाइल के अलावा बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक और ब्रेस्टस्ट्रोक की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, महासचिव राजवीर सिंह और आयोजन सचिव एडवोकेट गुलशन अंसारी ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथि को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राकेश कुमार वालिया और तनु चौहान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल युवाओं में आपसी सहयोग, मेल-मिलाप, अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्वीमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर, तकनीकी अधिकारी दीक्षा शर्मा, उपासना वर्मा, नर्वदा शर्मा तथा जिला पदाधिकारी गुंजन, मोहित सहित अन्य मौजूद रहे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed