फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   swimming championship in ponta

Sirmour News: पांवटा साहिब में प्रथम सिरमौर जिला स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू

Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
swimming championship in ponta
जिला स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत : संघ
सिटी स्पोर्ट्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब में प्रथम सिरमौर जिला स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू
-जिले के विभिन्न ब्लॉकों के 65 खिलाड़ी ले रहे भाग, छह वर्गों में होंगे मुकाबले
-अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए खेल प्रतिभा के साथ सही मानसिकता और नेतृत्व गुण जरूरी : रमा शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिला स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रथम सिरमौर जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 65 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में छह अलग-अलग आयु वर्गों में तैराकी के मुकाबले करवाए जा रहे हैं।
चैंपियनशिप की अध्यक्षता सिरमौर जिला स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज शर्मा और महासचिव राजवीर सिंह ने की। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रमा शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के साथ सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए केवल खेल में निपुणता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही मानसिकता और नेतृत्व के गुण भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और मेहनत के साथ खेल में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, महासचिव राजवीर सिंह और आयोजन सचिव एडवोकेट गुलशन अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता में छह अलग-अलग वर्गों में मुकाबले होंगे। इसमें 25 मीटर, 50 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल के अलावा बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई स्ट्रोक और ब्रेस्ट स्ट्रोक की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इन मुकाबलों में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए 65 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर दीक्षा शर्मा, उपासना वर्मा, गुंजन मोहित, नर्वदा शर्मा सहित विभिन्न टेक्निकल ऑफिशियल मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed