फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sweeper salary increse and clerk will be appointed in chc haripurdhar

सीएचसी हरिपुरधार में स्वीपर की सैलरी बढ़ी, क्लर्क रखने का भी फैसला

Thu, 31 Mar 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
sweeper salary increse and clerk will be appointed in chc haripurdhar
हरिपुरधार में आरकेएस की बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम व मौजूद अन्य सदस्य। - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। हरिपुरधार सीएचसी की रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी की अध्यक्ष में मां भंगायनी मंदिर परिसर में बुधवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सीएचसी में कार्यरत स्वीपर जिन्हें तीन हजार रुपये मासिक वेतन मिलता था, उनके वेतन में 1500 की बढ़ोतरी कर 4500 रुपये करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी में एक क्लर्क रखने का भी फैसला हुआ। इस दौरान सरकार से मेडिसन के लिए ढाई लाख और भवन के मरम्मत कार्य के लिए भी ढाई लाख का बजट मांगा गया। बैठक में टेस्ट की दरों में भी बढ़ोतरी की गई। इस सीएचसी में अब आईजीएमसी की तर्ज पर टेस्ट के रेट मरीजों से वसूले जाएंगे।
विज्ञापन

मेडिकल फिटनेस का शुल्क भी 200 से बढ़ाकर 250 रुपये कर दिया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय पंचायत की ओर से जो 5 लाख की राशि प्रदान की गई हैं, उससे सीएचसी तक जाने वाली सड़क की हालत को सुधारा जाएगा और नालियों की भी मरम्मत की जाएगी। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए प्राइवेट वाहनों को हायर करने के लिए 50 हजार के बजट की मांग रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष एमआर शर्मा ने बताया कि एक समाज सेवी सुरेंद्र गर्ग सीएचसी हरिपुरधार को एक व्हील चेयर दान स्वरूप भेंट करेंगे। मंदिर समिति के संचालक बलबीर ठाकुर ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से भी सीएचसी को तीन स्टेचर उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में नायब तहसीलदार सतेंद्र जीत, बीसीसी अध्यक्ष एमआर शर्मा व डॉ. शोभित समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed