फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sweep program held in sirmour distt

Sirmour News: मजबूत लोकतंत्र के लिए हर वोट कीमती

Thu, 04 Apr 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 04 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
sweep program held in sirmour distt
उपमंडल स्तरीय स्वीप कार्यक्रम में बोले सहायक निर्वाचन अधिकरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के आंजभोज की अम्बोया पंचायत में स्वीप टीम ने मतदाताओें को जागरूक किया। इस दौरान टीम ने मतदाताओं के मतदान से संबंधित सवालों के भी जवाब दिए। पांवटा साहिब के सहायक निर्वाचक अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (ना) गुंजित सिंह चीमा ने मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर वोट कीमती है, इसलिए सभी को अपना वोट डालना चाहिए।
स्वीप टीम के खण्ड समन्वयक रुकसाना ने मतदाताओं को सत्य निष्ठा के साथ मतदान करने की शपथ दिलाई। टीम के नोडल अधिकारी धनवीर चौहान ने कहा कि सभी मतदाताओं को लोभ, प्रलोभन तथा जाति, वर्ग और संप्रदाय से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा, वीएलओ सुरेन्द्र शर्मा और मामराज, पंचायत के पदाधिकारी तथा स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों सहित ग्र्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed