फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   swachta program in nohradhaar school

Sirmour News: नौहराधार स्कूल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 02 Nov 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
swachta program in nohradhaar school
स्वच्छता पखवाड़ा, नशा निवारण और रंगोत्सव के तहत हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/नौहराधार। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में स्वच्छता पखवाड़ा, नशा निवारण जागरूकता कार्यक्रम और रंगोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में सिमरन प्रथम और दीपाली द्वितीय रहीं। नारा लेखन में समीक्षा ने पहला, दीया ने दूसरा और कृतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग की चित्रकला में सोनाक्षी नेगी प्रथम, सक्षम व आरव पुंडीर संयुक्त रूप से द्वितीय और दक्ष तृतीय रहे। नारा लेखन में समृद्धि शर्मा प्रथम, सृष्टि भारद्वाज द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छत्रपति शिवाजी सदन प्रथम, भगत सिंह सदन द्वितीय और टैगोर सदन तृतीय रहा।

नशा निवारण जागरूकता के वरिष्ठ वर्ग की नारा लेखन प्रतियोगिता में अंशुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में सान्वी प्रथम, आकृति द्वितीय और दक्ष ठाकुर तृतीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, सक्षम द्वितीय और मंदीप तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी में छत्रपति शिवाजी सदन प्रथम, टैगोर सदन द्वितीय और भगत सिंह सदन तृतीय रहा।
विज्ञापन


रंगोत्सव के वरिष्ठ वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में टैगोर सदन प्रथम, विवेकानंद सदन द्वितीय और भगत सिंह सदन तृतीय रहा। कनिष्ठ वर्ग में भगत सिंह सदन प्रथम, छत्रपति शिवाजी सदन द्वितीय और विवेकानंद सदन तृतीय रहा। चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग में मुस्कान प्रथम, दिया द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय रहीं। कनिष्ठ वर्ग में दीक्षित प्रथम, शिवानी द्वितीय और वर्षा तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह चौहान ने प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को बधाई दी तथा प्रतिभागियों और आयोजन में सहयोग देने वाले अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed