{"_id":"66e43401063b0613270d50f6","slug":"swachta-pakhwada-celebrated-in-diet-nahan-news-c-177-1-ssml1028-132314-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मौन खंडन में हिमांशी, प्रश्नोत्तरी में सचिन और दीपक रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मौन खंडन में हिमांशी, प्रश्नोत्तरी में सचिन और दीपक रहे अव्वल
विज्ञापन
सचित्र--
मौन खंडन में हिमांशी, प्रश्नोत्तरी में सचिन और दीपक रहे अव्वल
डाइट नाहन में स्वच्छता पखवाड़े पर आयोजित हुई कई गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में एक से 13 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस पखवाड़े के दौरान सफाई अभियान, साक्षरता व शिक्षक दिवस, राष्ट्रीय हिंदी दिवस, रैली, लघु नाटिका समेत दूसरी कई प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गईं।
इस पखवाड़े का समापन कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पाठ्य सहगामी गतिविधियों की समन्वयक श्रीमती मीरा ठाकुर ने बताया कि नारा लेखन प्रतियोगिता में प्राचिका ने पहला, हिमांशी ने दूसरा और सरिता व दीपाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शैलिका ठाकुर, स्नेहा व प्राची ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सचिन और दीपक ने प्रथम स्थान, अंकिता और राहुल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मौन खंडन प्रतियोगिता में हिमांशी ने प्रथम , प्रिया चौहान ने द्वितीय और प्रेरणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस मौके पर संस्थान की प्रवक्ता शिवानी थापा, पूनम गुप्ता व नीतू तोमर भी मौजूद रहे।
-- -- संवाद