{"_id":"6714f176664e78a7140fa5da","slug":"swachta-abhiyaan-in-chuddhaar-nahan-news-c-177-1-nhn1001-134973-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चूड़धार में चलाया स्वच्छता जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चूड़धार में चलाया स्वच्छता जागरुकता अभियान
विज्ञापन
पर्यावरणी कवच फाउंडेशन द्वारा चूडधार में एकत्रित किए गए कचरे की खच्चरों के माध्यम से ढुलाई करते
चूड़धार में चलाया स्वच्छता जागरुकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। पहाड़ी समाज पर्यावरणी कवच फाउंडेशन ने चूड़धार में स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया।
संस्था के महानिदेशक अतुल कौशिक के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग दिवसों पर नौहराधार से चूड़धार तक 12.5 किलोमीटर ऊंचाई वाले ट्रेकिंग मार्ग पर सफाई का प्रयास किया। अभियान के दौरान लगभग 400 किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया और ऊंचाई वाली चोटियों से नौहराधार तक ले जाया गया।
इस अभियान में पहाड़ी समाज पर्यावरणी कवच फाउंडेशन के सात सदस्यों, 30 स्थानीय स्वयंसेवकों और छह खच्चरों की सहायता से सफाई की गई।
इस दौरान कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों के साथ संवाद किया गया, उन्हें चूड़धार को प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र घोषित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जलवायु परिवर्तन और इसके उच्च ऊंचाई वाले पहाड़ों पर प्रभाव पर केंद्रित एक चित्रकला प्रतियोगिता कॉलेज परिसर में आयोजित की गई, जिसमें शीर्ष नौ प्रतियोगियों को नकद पुरस्कार दिए गए।