{"_id":"696b776dfceb45b8cb095aca","slug":"surla-school-students-visit-in-nahan-medical-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-169884-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आपात स्थितियों से निपटने के तरीके में पारंगत हुए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आपात स्थितियों से निपटने के तरीके में पारंगत हुए विद्यार्थी
विज्ञापन
नाहन मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार की जानकारी लेते सुरला स्कूल के विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
ऑन जॉब कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला के विद्यार्थियों ने शनिवार को नाहन मेडिकल कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों ने ऑन जॉब कार्यक्रम के तहत यहां पर प्राथमिक उपचार की जानकारी ली। इससे उन्हें आपात स्थिति में जीवन बचाने, चोटों को बिगड़ने से रोकने और तुरंत मदद करने का व्यावहारिक कौशल मिला जो उन्हें कार्यस्थल और सामान्य जीवन में सुरक्षित रहने में मदद करेगा। इससे उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा मिला। मेडिकल कॉलेज नाहन में लिया गया प्रशिक्षण सामान्यत: चोट देखभाल, सीपीआर, और प्राथमिक चिकित्सा के सुनहरे नियमों (सुरक्षा, आकलन, मदद के लिए पुकारना) पर केंद्रित रहा।
इस शैक्षणिक भ्रमण में हेल्थ केयर और सिक्योरिटी विषय के 33 विद्यार्थी मौजूद रहे। उनके साथ मौजूद व्यावसायिक शिक्षक अनु पुंडीर, गणित प्रवक्ता प्रवीण सैनी व टीजीटी कला दिव्या चौहान ने बताया कि छात्रों को किताबी ज्ञान की बजाय व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। उनको वास्तविक जीवन की आपात स्थितियों (जैसे चोट, बेहोशी, खून बहना) से निपटने का तरीका सिखाया गया। इससे उनके आत्म विश्वास में भी वृद्धि हुई। यहां प्रशिक्षित होने के बाद छात्र दबाव में शांत रहना सीखे और सही निर्णय लेने की सोच भी उनमें विकसित हुई।
-- -- संवाद