Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sundi diseases in tomato crops

Sirmour News: मक्की, गेहूं और धान के बाद अब आलू की फसल पर सुंडी रोग का प्रकोप

Wed, 19 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
sundi diseases in tomato crops
धौलाकुआं क्षेत्र में आलू की फसल को लगा सुंडी रोग। संवाद
आलू की फसल में एकाएक बीमारी सामने आने से किसानों की उड़ी नींद
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने दवा छिड़काव की दी जानकारी
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। जिला सिरमौर में मक्की के बाद अब आलू की फसल पर सुंडी रोग का प्रकोप सामने आया है। एकाएक रोग सामने आने के बाद किसानों की नींद उड़ गई है। किसानों को घाटे की चिंता सता रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मैदानी क्षेत्रों में आलू की अच्छी पैदावार होती है। पांवटा उपमंडल के तहत आने वाले क्षेत्रों में आलू की फसल में यह रोग सामने आया है। कुछ समय पहले ही किसानों ने आलू की फसल की बिजाई की थी। खेतों में फसल अच्छे से लहलहा रही थी कि एकाएक सुंडी ने फसल पर हमला बोल दिया है। आलू के पौधों से सुंडी ने पत्ते चट कर दिए हैं। ऐसे में फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों को लगातार फैल रहे इस रोग के चलते मेहनत पर पानी फिरते नजर आ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि इस बार किसानों को आलू की अच्छी पैदावार की उम्मीद के साथ ही अच्छी आमदनी की भी उम्मीद थी। किसानों श्याम लाल, हिम्मत सिंह, गोपाल राय आदि ने बताया कि उन्होंने बीते माह दो क्विंटल आलू का बीज लगाया था। जैसे-जैसे आलू में पत्ते आने लगे साथ ही सुंडी ने हमला कर आलू की फ़सल को चट कर दिया। किसानों का कहना है कि हर साल फसलों में सुंडी लगने का मामला तेजी से बढ़ने लगा है। यह निकट भविष्य में फसलों को लेकर खतरनाक संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दो साल पहले से पांवटा और आसपास के क्षेत्रों में मक्की की फसल में सुंडी लगने के मामले सामने सामने आए थे। इसके बाद गेहूं में भी सुंडी लगने से किसानों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। तीन माह पहले अचानक सुंडी लगने से किसानों को धान की फसल में भारी नुकसान झेलना पड़ा था। धान फसल एक बीघा जमीन में 5 क्विंटल तक मिलती थी जो घटकर मात्र 3 क्विंटल तक प्रति बीघा तक रह गई थी।

-आलू की फसल में सुंडी रोग लगने पर किसान 30 एमएल लेमडा साईं हेलो थ्री नामक दवा एक पंप में घोलकर डाल सकते हैं। इससे फसल को सुंडी रोग से निजात मिलेगी। इसके अलावा किसान विशेषज्ञों से मिलकर भी राय ले सकते हैं।
-डाॅ. पंकज मित्तल, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं
.............संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed