फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sub election will be held on 29 september in sirmaur

Sirmour News: सिरमौर में एक पंचायत प्रधान और तीन वार्ड सदस्य पदों के लिए होंगे उप चुनाव

Sun, 01 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
sub election will be held on 29 september in sirmaur
पेज नंबर 3 की संभावित लीड खबर- रिपीट
विज्ञापन

सिरमौर में एक पंचायत प्रधान और तीन वार्ड सदस्य के लिए होंगे उपचुनाव
हिमाचल प्रदेश में 29 सितंबर को पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना हुई है जारी
विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत हलाहां में प्रधान पद का होगा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल में पंचायत उपचुनाव को लेकर बिगुल बज गया है। प्रदेश में 29 सितंबर को 141 सीटों के लिए उपचुनाव होगा। जिला सिरमौर में एक पंचायत पद और तीन पंचायत वार्ड सदस्य पदों के लिए उप चुनाव होना है।
इसमें विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत हलाहां में प्रधान पद और विकास खंड संगड़ाह के रजाना, नाहन विकास खंड की बगड़ और नावनी के वार्ड-2 सदस्य पद के लिए उपचुनाव होना है।
विज्ञापन

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव की शनिवार को घोषणा कर दी है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। सिरमौर की विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत हलाहां के प्रधान को पद से हटाया गया था। प्रधान ने इसके बाद मंडलायुक्त शिमला के पास अपील भी की थी लेकिन उनकी अपील खारिज हो चुकी है। इसके चलते अब यहां पर प्रधान पद के लिए 29 सितंबर को उपचुनाव होगा।

इसी प्रकार नाहन विकास खंड की ग्राम पंचायत बगड़ के वार्ड-4 सदस्य पद 27 जुलाई को रिक्त हो गया था। नावनी के वार्ड-2 सदस्य का पद 16 अगस्त को पद रिक्त घोषित कर दिया गया था और संगड़ाह विकास खंड की रजाना पंचायत के वार्ड-7 सदस्य का पद 15 जुलाई को रिक्त घोषित कर दिया था। इन तीन वार्डों में भी अब उपचुनाव होगा।
जिला पंचायत अधिकारी सिरमौर अभिषेक मितल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को चार पंचायत के इन रिक्त पदों के लिए उपचुनाव होंगे।
-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed