{"_id":"66d46581e8441c7d4f0e6de3","slug":"students-of-kolanwala-school-knew-about-dengu-nahan-news-c-177-1-ssml1028-131426-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डेंगू को लेकर कौलांवालाभूड़ स्कूल के विद्यार्थी किए जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डेंगू को लेकर कौलांवालाभूड़ स्कूल के विद्यार्थी किए जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
डेंगू को लेकर कौलांवालाभूड़ स्कूल के विद्यार्थी किए जागरूक
माता पदमावती कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं ने की स्वास्थ्य वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौलांवालाभूड़ में डेंगू रोकथाम को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। नर्सिंग छात्राओं ने विद्यार्थियों को डेंगू बुखार की रोकथाम, इसके कारणों और लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ते हैं। उन्होंने इस बीमारी के होने पर डॉक्टर से मिलने और साफ-सफाई और जागरुकता की आवश्यकता पर जोर दिया।
नर्सिंग छात्राओं ने डेंगू से बचाव के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से बताया। अंत में विद्यार्थियों ने कई सवाल जवाब किए जिनका नर्सिंग छात्राओं ने संतोषजनक उत्तर दिया। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अध्यक्ष अनिल जैन व माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य वार्ता सफल रही।
विज्ञापन
-- -- संवाद