फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   students of kamrow school look in well dress

Sirmour News: कमरऊ पाठशाला के बच्चे टाई-बेल्ट पहन सज धज कर पहुंचे स्कूल

Sun, 06 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
students of kamrow school look in well dress
केंद्र पाठशाला कमरऊ के बच्चे टाई-बेल्ट व स्कूट ड्रेस भेंट करते खनन संचालक व प्रतिनिधि: संवाद
(शिक्षा)
विज्ञापन



कमरऊ स्कूल के बच्चे टाई-बेल्ट पहनकर पहुंचे स्कूल
विद्यार्थी खुद को कमतर न समझे और आत्मविश्वास बढ़ेगा : भरत ठाकुर
भीमगोडा माइन संचालकों ने 26 बच्चों को भेंट की बेहतरीन स्कूल ड्रेस

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब/सतौन(सिरमौर)। निजी स्कूलों की तर्ज पर अब केंद्र पाठशाला कमरऊ के बच्चे भी टाई बेल्ट लगा कर स्कूल पढ़ने पहुंच रहे हैं। बागनधार में भीमगोडा स्थित माइन कुश परमार और सीआर शर्मा माइन संचालकों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला कमरऊ के बच्चों को टाई बेल्ट और स्कूल ड्रेस भेंट की है।
नई ड्रेस में सजधज कर नौनिहालों के चेहरे की चमक देखते ही बन रही थी। माइनों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने बताया कि किसी भी तरह से सरकारी स्कूल के नौनिहाल खुद को निजी स्कूलों से कमतर न आंके। इसी उद्देश्य से बच्चों को टाई-बेल्ट और स्कूल वर्दी भेंट की गई है। स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों ने माइन संचालकों का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला कार्यकारी प्रभारी अनिल तोमर और चतर सिंह ठाकुुर ने
बताया कि स्कूल में 26 बच्चे शिक्षारत हैं। बागनधार स्थित कुश परमार माइन तथा चूही राम शर्मा माइन के माध्यम से बच्चों को स्कूल वर्दी दान की गई है। कुश परमार माइन के संयोजक रमेश चौहान, सुरेश ठाकुर व मैनेजर मिश्रा तथा चूही राम शर्मा माइन के संयोजक भरत ठाकुर व अनिल ठाकुर ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। सरकारी स्कूलों में मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के लाभ तथा निकट भविष्य में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के फायदों का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों से सरकारी विद्यालयों में बच्चों का दाखिला करवाने पर भी विशेष जोर दिया। प्रशिक्षित शिक्षकों व अभिभावकों के तालमेल से सरकारी स्कूल के बच्चों के बेहतर परिणाम आ सकते हैं जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र पुंडीर, कुश परमार माइन के संयोजक रमेश चौहान, सुरेश ठाकुर, सीआर शर्मा माइन के संयोजक भरत ठाकुर, अनिल ठाकुर, कपिल ठाकुर, अनिल अत्री, पूरण तोमर, संगीता देवी एसएमसी अध्यक्ष, रामकिशन शर्मा, रणदीप सिंह, अनिल शर्मा, महेंद्र सिंह, स्थानीय पाठशाला के अध्यापक अनिल तोमर, चतर ठाकुर समेत अभिभावक मौजूद रहे।



बाक्स...

नवोदय प्रवेश परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग

- भरत ठाकुर, अनिल ठाकुर, सुरेश ठाकुर व अनिल अत्री ने कहा कि स्थानीय राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कमरऊ में कार्यरत अध्यापकों ने नया व अनूठा फैसला लिया है। इसमें नवंबर माह से नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी बिना किसी शुल्क के करवाएंगे जिससे कमरऊ व आसपास के बच्चे लाभान्वित होंगे। विद्यालय के दोनों अध्यापक अनिल तोमर व चतर ठाकुर ने कहा कि सभी बच्चे चाहे वे किसी भी विद्यालय में पढ़ते हों उनको नवंबर माह से नवोदय की नि:शुल्क कोचिंग देंगे।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed