फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Students of Akshardham School, Moginand, learnt fire safety techniques.

Sirmour News: अक्षरधाम स्कूल मोगीनंद में विद्यार्थियों ने सीखे आग से बचाव के गुर

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students of Akshardham School, Moginand, learnt fire safety techniques.
अक्षरधाम स्कूल मोगीनंद में बच्चों को आग बुझाने के बारे में बताते दमकल कर्मी। स्रोत: स्कूल
मॉक ड्रिल में विद्यार्थियों ने खुद चलाया अग्निशामक यंत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद में सोमवार को अग्निशामक विभाग की टीम द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अग्नि सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष शिविर के दौरान फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बच्चों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों और सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि आपदा के समय घबराने के बजाय शांत रहकर सुरक्षित तरीके से बाहर निकलना सबसे जरूरी है।


कार्यक्रम के दौरान दमकल विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के बारे में बताते हुए उनका व्यावहारिक प्रदर्शन (मॉक ड्रिल) भी किया। आपातकालीन स्थिति में इन यंत्रों का सुरक्षित और प्रभावी ढंग से कैसे उपयोग किया जाए, इसका व्यावहारिक ककहरा भी बच्चों को सिखाया गया। इस दौरान कई विद्यार्थियों से स्वयं अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करवाकर उनके संचालन की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया, जिससे बच्चों का हौसला बढ़ा।प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने अग्निशामक विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed