{"_id":"655a14f5e912fe20010b5db6","slug":"students-learnt-about-sweep-programme-nahan-news-c-177-1-ssml1027-12985-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा कालेज में छात्रों को दी स्वीप कार्यक्रम की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा कालेज में छात्रों को दी स्वीप कार्यक्रम की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा काॅलेज में छात्रों को दी स्वीप कार्यक्रम की जानकारी
पांवटा साहिब। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता नामांकन एवं चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव कानूनगो मदन लाल शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। महाविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल में राजनीतिक शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस मौके पर मदन लाल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को मजबूत लोकतंत्र एवं चुनाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित स्वीप कार्यक्रम से विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
उन्होंने छात्रों को चुनावी पंजीकरण और मतदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्क्रीन पर वोटर कार्ड के लिए पंजीकरण कैसे करें, इसका प्रदर्शन भी किया। मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।