{"_id":"6abe4fc270856e6d7b033d50","slug":"students-collected-garbage-near-renuka-lake-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190423-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यार्थियों ने रेणुका झील के पास कचरा किया इकट्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यार्थियों ने रेणुका झील के पास कचरा किया इकट्ठा
विज्ञापन
30 स्वयंसेवियों ने बेड़ोंन, मेला मैदान और मंदिर परिसर में की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी ददाहू के विद्यार्थियों ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत रेणुका झील और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी भारत एवं स्काउट-गाइड से जुड़े 30 स्वयंसेवियों ने रेणुका झील की ढाई किलोमीटर से अधिक परिक्रमा कर रास्ते में पड़ा प्लास्टिक और अन्य कचरा एकत्र किया।
विद्यार्थियों ने गोद लिए बेड़ोंन गांव, मेला मैदान, रेणु मंच, मां रेणुका मंदिर परिसर और झील के आसपास सफाई की। विभिन्न स्थानों पर रखे कूड़ेदानों को भी खाली किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरा एकत्र हुआ। करीब पांच कट्टे प्लास्टिक कचरा वेस्ट वारियर्स सोसायटी के प्लास्टिक सेंटर को सौंपा गया।
कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार भी स्वयंसेवियों के साथ अभियान में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और लोगों से रेणुका झील व आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।