फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Senior citizens enthralled the audience with songs, ghazals and dances.

Sirmour News: वरिष्ठ नागरिकों ने गीत, गजल और नाटी से बांधा समां

Thu, 01 Oct 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens enthralled the audience with songs, ghazals and dances.
वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, प्राथमिकता से समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर निजी होटल में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने गीत, गजल, पहाड़ी गीत, नाटी और चुटकुले प्रस्तुत कर समारोह में समां बांधा। इस दौरान 75, 80 और इससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि उपायुक्त प्रियंका वर्मा, विशिष्ट अतिथि एसडीएम द्विज गोयल और तहसील कल्याण अधिकारी सुमन शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं। उनके पास जीवन का व्यापक अनुभव है। युवाओं को अपने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के साथ उनके अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले बुजुर्गों की समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर बिना देरी समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और वरिष्ठ नागरिक परिषद के सहयोग से आयोजित समारोह में अर्जुन देव खुराना, वीके गोयल, डीआर भारद्वाज समेत अन्य वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
समारोह में वरिष्ठ नागरिकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जसवीर सिंह साहनी, सरला शर्मा और वंदना शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने पहाड़ी गीत, गजल, गीत और चुटकुले प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के जन्मदिन का केक भी काटा गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, महासचिव विजय कुमार, कुलवंत सिंह चौधरी, अरविंद बंसल, एसएस गुप्ता, टीसी गुप्ता, सरला शर्मा, लक्ष्मी रतन अत्री, एमएस कैंथ, विजय गोयल, ऊषा गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, एनडी सरीन, पीएल शर्मा, वाईएस भंडारी और जीडी शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed