{"_id":"5f0f44e78ebc3e63c76c644d","slug":"student-nahan-news-sml338498358","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई दसवीं कक्षा में लड़कियां बनीं सिरमौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई दसवीं कक्षा में लड़कियां बनीं सिरमौर
विज्ञापन
होली हार्ट स्कूल की टॉपर नुपूर चौहान का मुंह मीठा करवाते परिजन।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों का दबदबा रहा। विभिन्न स्कूलों में टॉप थ्री में जगह बनाने वालों में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की संख्या अधिक रही। विभिन्न स्कूलों से अभी तक प्राप्त परीक्षा परिणाम के अनुसार पांवटा साहिब के द स्कॉलर्स होम स्कूल की जसमीत कौर ने 98.2 फीसदी अंक लेकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि गुरुनानक मिशन स्कूल के कार्तिक वर्मा ने 98 फीसदी अंक लेकर दूसरा और स्कॉलर्स होम की ही दीपांशी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिलेभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुछ स्कूलों के परीक्षा परिणाम आना अभी शेष हैं।
सिरमौर जिले के आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन, होली हार्ट स्कूल नाहन, गुरुनानक मिशन स्कूल पांवटा साहिब, द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब, दून वैली स्कूल पांवटा साहिब, डीएवी स्कूल पांवटा साहिब के परीक्षा परिणाम सराहनीय रहे हैं। बेहतरीन परीक्षा परिणाम देने में लड़कियां सिरमौर बनीं। अब तक प्राप्त परीक्षा परिणाम के अनुसार स्कूलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में 11 लड़कियों और 4 लड़कों ने बाजी मारी।
आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन की अर्पिता ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। जबकि भाव्या थापा ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया। वहीं नितेश शर्मा 95.4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। होली हार्ट पब्लिक स्कूल नाहन की नुपूर ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। जबकि पलक ठाकुर 88 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही। जबकि जसलीन कौर सूरी ने 86.6 अंक हासिल कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा कार्तिक वर्मा 98 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि प्रभजोत कौर ने 96.4, रियान गुप्ता ने 96.4, अक्षत सिंघल ने 96.4 अंक लेकर दूसरा और ओमिशा लांबा ने 96 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल पांवटा में शिवम सिन्हा 96.4 प्रतिशत के साथ प्रथम, हिमानी 95.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा कनिका गौड़ 94.6 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय रहीं।
दून वैली स्कूल पांवटा की अव्या गोयल ने 94 फीसदी अंक लेकर स्कूल में प्रथम, अनुुपमा ने 92 फीसदी अंक लेकर दूसरा व रंजना कौंडल ने 91.2 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।