{"_id":"7200294726c37659652d2ed3527450ad","slug":"student-get-jondis-knowledge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस के छात्रों को दी पीलिया रोग की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस के छात्रों को दी पीलिया रोग की जानकारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sun, 14 Feb 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज नाहन के परिसर में रविवार को स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं के लिए एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने छात्रों को कई अहम जानकारियां प्रदान की।
विज्ञापन
कैंप को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने छात्रों को पीलिया रोग की जानकारी दी। साथ ही इसके लक्षणों, रोकथाम, उपचार एवं सावधानियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ भोजन तथा पानी आवश्यक है। साथ ही अपने आसपास की सफाई होना भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पीजी कॉलेज की प्राचार्या दीक्षा मल्होत्रा ने भी छात्रों को जागरूक किया। साथ ही सीएमओ का कैंप में पहुंचने पर आभार प्रकट किया।