फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   student and staff facing water problem in bankala2 school in nahan

मटमैला पानी पीने को विवश स्कूल के विद्यार्थी

Thu, 09 Jun 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
student and staff facing water problem in bankala2 school in nahan
तारा देवी, एमडीएम कर्मी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय बनकला-2 के विद्यार्थी हैंडपंप से निकला मटमैला पानी पीने को विवश हैं। स्कूल में दस दिन से पानी की माकूल आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

आलम यह है कि स्कूल की टंकी खाली है। कूलर की सुविधा होते हुए भी विद्यार्थी गर्म और मटमैला पानी पी रहे हैं। रोजाना दिन के भोजन के लिए पानी की जरूरत पूरी करने को मिड डे-मील (एमडीएम) कर्मियों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। मिड डे-मील कर्मी लोगों के घरों और कुएं से पानी ढो रहीं हैं। कुआं स्कूल से 250 मीटर दौड़ हैं। आसमान से आग उगलती गर्मी में उनको सिर पर पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने पानी की कमी को देखते हुए विद्यार्थियों को घर से पानी लाने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन गर्मी की अधिकता से बोतल का पानी कम पड़ रहा है। विवश होकर बच्चों को स्कूल में लगे हैंडपंप का मटमैला गंदा पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता मनीत भारद्वाज ने कहा कि पेयजल योजना में कोई दिक्कत नहीं है। बिजली विभाग के कारण यह समस्या पैदा हो रही है। लो वोल्टेज के कारण परेशानी खड़ी हो रही है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल राणा ने बताया कि नाहन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या पैदा हुई है। इसे एक-दो दिन में ठीक कर दिया जाएगा।
-----बाक्स
विभाग को समस्या से कराया अवगत, नहीं निकला हल
1. मुख्य अध्यापक प्यारे लाल पुंडीर ने बताया कि पानी की कमी से स्कूल में पढ़ रहे 86 बच्चों को परेशानी हो रही है। विवश होकर हैंडपंप का मटमैला पानी पीना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग के कर्मियों को इस परेशानी से अवगत करवाया है लेकिन समस्या जस की तस है।
2. स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा सरस्वती देवी ने कहा कि स्कूल में पानी की कमी को लेकर बैठक भी हो चुकी है। विभाग को अवगत भी करवाया गया है फिर भी समस्या का हल न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। गर्मी में बच्चों को गर्म और गंदा पानी पीना पड़ रहा है। कूलर बंद पड़ा है।
3. मिड डे-मील कर्मी तारा देवी ने बताया कि पानी न होने से लोगों के घरों से पानी मांगकर लाना पड़ रहा है। लोगों के घर भी स्कूल से बहुत दूर हैं। रोज रोज यह समस्या पैदा हो रही है।

4. मिड डे-मील कर्मी सुदेश देवी ने बताया कि लोगों के घरों से कभी 250 मीटर दूर कुएं से पानी ढोना पड़ रहा है। गर्मी में बुरे हाल हैं। पानी की समस्या जल्द से जल्द हल होनी चाहिए।

प्यारे लाल पुंडीर, मुख्य अध्यापक। संवाद

प्यारे लाल पुंडीर, मुख्य अध्यापक। संवाद- फोटो : NAHAN

़रस्वती देवी, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा। संवाद

़रस्वती देवी, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा। संवाद- फोटो : NAHAN

सुदेश देवी, एमडीएम कर्मी। संवाद

सुदेश देवी, एमडीएम कर्मी। संवाद- फोटो : NAHAN

राजकीय उच्च विद्यालय बनकला-2 का भवन। संवाद

राजकीय उच्च विद्यालय बनकला-2 का भवन। संवाद- फोटो : NAHAN

राजकीय उच्च विद्यालय बनकला-2 में हैंडपंप का मटमैला पानी बोतलों में भरकर ले जाती छात्राएं। संवाद

राजकीय उच्च विद्यालय बनकला-2 में हैंडपंप का मटमैला पानी बोतलों में भरकर ले जाती छात्राएं। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed