{"_id":"4e5280a0a7e698fdab84a088b5ab90d9","slug":"strike-against-opening-of-truck-union-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पातलियों में मिनी ट्रक यूनियन कार्यालय खोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पातलियों में मिनी ट्रक यूनियन कार्यालय खोलने का विरोध
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Tue, 16 Feb 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पातलियों के ग्रामीणों ने छोटे ट्रक यूनियन का कार्यालय खोलने का विरोध किया है। क्षेत्र में पहले ही भीड़भाड़ रहती है जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। कार्यालय खुलने से रिहायशी मकानों, स्कूली बच्चों व लोगों को कई दिक्कतें होंगी। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम पांवटा को ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा है कि पातलियां क्षेत्र में मिनी ट्रक यूनियन कार्यालय खोला गया तो विरोध प्रदर्शन व आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
पातलियों के ग्रामीणों अमर सिंह, परविंद्र सिंह, बैसाखी राम, उमा देवी, प्रताप सिंह, रमेश चंद, निर्मला देवी, यूसुफ अली, महेश व शशिबाला का कहना है कि बाता मंडी रोड पर स्थित है। छोटी ट्रक यूनियन कार्यालय को नाहन पांवटा मार्ग पर पातलियों के समीप खोलने जा रही है जिस स्थल पर कार्यालय खोलने की तैयारी हो रही है, उस स्थल पर पहले भी काफी हादसे होते रहे हैं। भीड़भाड़ व वाहनों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
आसपास रिहायशी मकानों के लोगों को परेशानी होती रही है। कार्यालय खोलने से वाहनों की रेलम पेल व शोर प्रदूषण भी बढ़ेगा। सड़क के दोनों तरफ खेतीबाड़ी की जमीन लगती है जिससे खेतीबाड़ी के आवागमन स्थल से महिलाओं, रिहायशी मकानों व स्कूली बच्चों को दिक्कतें होगी। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि पातलियों में कार्यालय खोला गया तो विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल मिलने की पुष्टि कर कहा कि ग्रामीणों ने पातलियों क्षेत्र में छोटे ट्रक यूनियन का कार्यालय खोलने का विरोध जताया है।