फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Stressful life is most responsible for heart diseases

Sirmour News: तनाव भरी जिंदगी हृदय रोगों के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार

Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Stressful life is most responsible for heart diseases
विश्व हृदय दिवस पर श्री साईं हृदय अस्पताल पांवटा साहिब में लोगों को जागरूक करते डायरेक्टर डा. द
श्री साई हदृय अस्पताल ने हृ़दय स्वस्थ रखने को लेकर किया लोगों को जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विश्व हृदय दिवस पर श्री साईं हृदय अस्पताल पांवटा साहिब में लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश बेदी और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जगजीत सोढी विशेष रूप से मौजूद रहे।
डॉ. जगजीत सोढी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हृदय संबंधी बीमारियां विश्व स्तर पर मृत्यु का सबसे आम कारण हैं। हर वर्ष 17 मिलियन से अधिक लोग हृदय रोगों से जान गंवा देते हैं। निदेशक डॉ. दिनेश बेदी ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। हमें हमेशा अपने आप को खुश रखना चाहिए। आज की तनाव भरी जिंदगी हृदय रोगों के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार है। शारीरिक दौड़ भाग लगभग न के बराबर रह गई है। इसके कारण ज्यादातर लोग हृदय रोग से ग्रसित हो रहे हैं। दूसरा सबसे बड़ा कारण फास्ट फूड है।
विज्ञापन

-------------
स्वस्थ रहने के लिए ये करें
डॉ. दिनेश बेदी ने लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए हर रोज व्यायाम करने, संतुलित आहार खाने, अपना वजन ज्यादा न होने देने, तली और भुनी चीजों से परहेज करने, घर का बना खाना खाने, ज्यादा मात्रा में पानी पीने और 8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी। इस दौरान लोगों को फल भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed