{"_id":"85a094ea7b1ef4dd59f05da49b0db1f7","slug":"street-light-not-working-properly-in-sirmour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन शहर की 40 फीसदी स्ट्रीट लाइटें बनीं शोपीस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन शहर की 40 फीसदी स्ट्रीट लाइटें बनीं शोपीस
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Thu, 11 Feb 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद नाहन शहर में लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने में नाकाम साबित हो रही है। नप चुनाव के बाद कई पार्षदों को तो बदल दिया लेकिन हालात नहीं बदले। नप के कार्यकारी अधिकारी नप की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। नाहन शहर के करीब 40 फीसदी स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। ऐसे में रात के समय छात्र, महिलाओं एवं बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर निवासी शिव कुमार, ओपी चौहान, विनोद कुमार, महिमा शर्मा, प्रोमिला ठाकुर व प्रताप रावत आदि ने बताया कि शहर के नया बाजार, एसएफडीए हाल के समीप, बड़ा चौक, बीडीओ ऑफिस, बस स्टैंड, कच्चा टैंक, वाल्मीकि बस्ती आदि कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर तो नशेड़ी अंधेरे का फायदा उठाकर खुलेआम नशा कर रहे हैं। नाहन के नया बाजार निवासी प्रेमपाल महिंद्रू ने बताया कि विला राउंड में भी काफी समय से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई थीं। नप उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता के संज्ञान में मामला लाया गया था। उन्होंने कहा कि नप की ओर से शहर के अन्य हिस्सों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी जल्द ठीक किया जाएगा, ताकि शहरवासियों को परेशानी न झेलनी पड़े।
बाक्स...
नए पार्षदों ने कहा, बैठक में उठाएंगे मुद्दा
नाहन नगर परिषद में पहली बार चुने गए पार्षदों सुषभ सैणी, नीलम सैणी, कपिल गर्ग, प्रदीप सहोत्रा, श्यामा देवी आदि ने कहा कि वे नगर परिषद की पहली ही बैठक में शहर की शराब स्ट्रीट लाइटों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे।
चौगान में लाखों की हाईमास्ट लाइट खराब
नगर परिषद नाहन की ओर से चौगान मैदान में स्टेट बैंक के समीप स्थापित लाखों की हाईमास्ट लाइट भी काफी समय से खराब पड़ी हुई है। यह लाइट गारंटी पीरियड से पहले ही खराब हो गई, लेकिन नप ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसे ठीक भी नहीं किया जा रहा है। शहरवासियों ने इस हाईमास्ट लाइट को शीघ्र ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नहीं दी हुई शपथ
नगर परिषद नाहन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता शर्मा और उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता को अभी तक पद एवं गोपनीयता की शपथ नहीं दिलाई गई है। जबकि, एक महीने पहले 10 जनवरी को नाहन नप का फैसला हो गया था।
नगर परिषद की ओर से शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में नप ने विला राउंड में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया गया है। शहर के अन्य हिस्सों में खराब स्ट्रीट लाइटों को भी जल्द ठीक किया जा रहा है। चौगान मैदान में स्थापित एक हाईमास्ट लाइट सुचारू रूप से चल रही है। जबकि, दूसरी खराब हाईमास्ट लाइट को भी जल्द ठीक किया जाएगा।
-एसएस नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नाहन, नगर परिषद