फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Staging of poignant scenes depicting the abduction of Sita, the search for her, and the experiences of Lord Rama.

Sirmour News: सीता हरण व खोज एवं श्रीराम के मार्मिक दृश्यों का मंचन

Sun, 18 Oct 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Staging of poignant scenes depicting the abduction of Sita, the search for her, and the experiences of Lord Rama.
राम नाट्य क्लब बदरीनगर की रामलीला मंचन के दौरान रावण द्वारा सीता हरण का दृश्य। संवाद
श्री राम नाट्य क्लब बदरी नगर में रामलीला खूब उमड़ रहे दर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री राम नाट्य क्लब बदरी नगर की रामलीला में स्थानीय कलाकारों के शानदार अभिनय को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। मंचन के दौरान खर-दूषण वध, रावण का दरबार, रावण-मारीच संवाद, सीता हरण और माता सीता की खोज सहित कई मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कमेटी के सदस्यों ने राम दरबार का चित्र और अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि का सम्मान किया। कमेटी के अध्यक्ष धनवीर कपूर, महासचिव पंकज शर्मा और बृजेश शर्मा ने बताया कि कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि क्लब रामलीला को और आकर्षक बनाने के लिए प्रयासरत है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसका आनंद ले सकें। रामलीला मंचन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करना तथा उनका प्रचार-प्रसार करना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर रजनीश खपड़ा, जीवन जोशी, सोमनाथ अग्रवाल, राजकुमार, राकेश कुमार, नवीन निश्चल, नरेश वर्मा, हरिपाल, प्रमोद कुमार, सुभाष, अजीत सिंह, नवीन कौशिक, ललित शाह, अनिल, सुशील, विशाल, संजीव मेहता, हैप्पी, मुकेश अग्रवाल, संजीव भारद्वाज, बलबीर धीमान, ललित कुमार, हरि सिंह, रणजीत सिंह, जसबीर सिंह, दीपक खापड़ा, अशोक अग्रवाल, नीरज, मनोज गोयल और दर्शन मांटा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed