{"_id":"601ff2288ebc3e4a6117e8e8","slug":"sports-nahan-news-sml36012422","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में चुनी वॉलीबाल की पुरुष और महिला टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ में चुनी वॉलीबाल की पुरुष और महिला टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर वॉलीबाल संघ ने रविवार को राजगढ़ में पुरुष और महिला टीम के गठन को ट्रायल आयोजित किया। ट्रायल में 35 पुरुष खिलाड़ियों और 20 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह जानकारी देते हुए राज्य वॉलीबाल संघ के उपाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज ठाकुर ने बताया कि चयनित पुरुष टीम का प्रशिक्षण शिविर गुरुकुल पब्लिक स्कूल राजगढ़ में तथा महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर फागू में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को प्रशिक्षण के पश्चात दोनों टीमें जिला मंडी के नेरचौक में 12 से 14 फरवरी तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो जाएंगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्रशिक्षण शिविर के आयोजन में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
जबकि जिला वॉलीबाल संघ के भाग सिंह चौहान, कपिल ठाकुर, रणबीर ठाकुर, सुखदेव, राजेंद्र, सुशील, मोहनराज और डीपीई पुष्पा ठाकुर ने भी सहयोग किया।
-----------