फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sports competition at Cantt School Nahan from 8th to 13th August

Sirmour News: कैंट स्कूल नाहन में खेल स्पर्धा 8 से 13 अगस्त तक

Thu, 03 Aug 2023 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Sports competition at Cantt School Nahan from 8th to 13th August
नाहन खंड की अंडर-14 प्रतियोगिता का विधायक अजय सोलंकी करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

25 स्कूलों के 240 छात्र और 150 छात्राएं लेंगीं भाग : डा. आशिमा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा खंड नाहन की अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता उच्च पाठशाला कैंट नाहन में होगी। कन्या स्कूल नाहन की प्रधानाचार्य एवं नाहन खंड की परियोजना अधिकारी डाॅ. आशिमा राघव ने बताया कि प्रतियोगिता 8 से 13 अगस्त तक चलेगी।
इसका शुभारंभ 8 अगस्त को नाहन के विधायक अजय सोलंकी करेंगे, जबकि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला परियोजना अधिकारी राजीव ठाकुर व हिमफेड के निदेशक राजीव ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहेंगे। डाॅ. आशिमा ने बताया कि 8 से 10 अगस्त तक छात्र और 11 से 13 अगस्त तक छात्रा वर्ग की स्पर्धा होगी। इसमें 25 स्कूलों के 240 छात्र और 150 छात्राएं भाग लेंगी।
विज्ञापन

खेल स्पर्धा दौरान 50 शिक्षक भी मौजूद रहेंगे। छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम 9 अगस्त को शाम 5 बजे और छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 अगस्त को शाम 5 बजे होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ और समापन पर होने वाली खेल स्पर्धाओं सहित जूडो, कबड्डी स्पर्धा कैंट स्कूल के मैदान में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स स्पर्धा चंबा मैदान में होगी ताकि छात्रों को इंडोर स्टेडियम की सुविधा मिल सके। प्रतियोगिता का समापन 13 अगस्त को दो बजे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed